BilaspurChhattisgarh

सिरफिरे आशिक का हाईवोल्टेज ड्रामा: नर्स के प्यार में खुद को मारा चाकू, फिर थाने में किया हंगामा

बिलासपुर। नर्सिंग होम के सामने एक सिरफिरे आशिक ने खुद को चाकू मारकर लहूलुहान कर लिया। इसके बाद जमकर हंगामा किया। युवक ने नर्स पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक को आर्म्स एक्ट के केस में गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को शुक्रवार को जानकारी मिली कि 27 खोली स्थित एक नर्सिंग होम के सामने एक युवक हंगामा मचा रहा है। उसने खुद को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घायल युवक नर्सिंग होम की नर्स से विवाद कर शोर मचा रहा था। पूछताछ में पता चला कि पुष्पराज नाम का युवक कवर्धा जिले के कुंडा क्षेत्र के कुआंमालगी का रहने वाला है। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। नर्स युवती को भी बुलाया गया था।

पुलिस जब युवक को पकड़कर थाने लाई तब वह हंगामा मचाने लगा। उसने कहा कि युवती से पूछताछ की जाए कि उसके साथ प्रेम संबंध था या नहीं। उसके पास इसका प्रूफ भी है। हालांकि, पुलिस ने युवती से पूछताछ की तब युवक के छेड़छाड़ और परेशान करने की जानकारी दी। पुलिस ने युवक का इलाज कराया, जिसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!