ChhattisgarhRaipur

डिप्टी CM सिंहदेव का बेमेतरा-कवर्धा दौरा…विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, लेंगे बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व बेमेतरा और कवर्धा जिले के प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव बेमेतरा और कवर्धा में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे दोनों जिलों में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की भी समीक्षा करेंगे। श्री सिंहदेव 26 जुलाई को बेमेतरा में और 27 जुलाई को कवर्धा में बैठक लेंगे।

Related Articles

डिप्टी सीएम सिंहदेव 26 जुलाई को रायपुर से सुबह 10 बजे सड़क मार्ग से बेमेतरा के लिए रवाना होंगे। वे सुबह साढ़े 11 बजे बेमेतरा पहुंचकर जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। श्री सिंहदेव दोपहर तीन बजे बेमेतरा से कबीरधाम जिले के रणबीरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे रणबीरपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। टीएस सिंहदेव शाम साढ़े पांच बजे वहां से कवर्धा के लिए रवाना होंगे। श्री सिंहदेव शाम 6 बजे कवर्धा पहुंचेंगे। वे कवर्धा में रात्रि विश्राम करेंगे।

टीएस सिंहदेव अगले दिन 27 जुलाई को सुबह 11 बजे कवर्धा में लोगों से मुलाकात करेंगे। वे दोपहर एक बजे अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। श्री सिंहदेव शाम साढ़े चार बजे कवर्धा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!