ChhattisgarhRaipur

दिल्ली बैठक के बाद रायपुर लौटे ओम माथुर और केंद्रीय मंत्री मंडाविया, दोपहर में पहुंचेंगे अमित शाह

रायपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में शिरकत करने प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओम माथुर और सह चुनाव प्रभारी डां मनसुख मंडाविया गुरूवार को दिल्ली से रायपुर पहुंचे दोनों नेता एयरपोर्ट से सीधे पार्टी दफ्तर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना हो गए। बता दें कि आज अमित शाह जयपुर से दोपहर बाद रायपुर पहुंचेंगे और चुनाव रणनीति पर चर्चा करेंगे।

Related Articles

चुनाव की तैयारियों के लिहाज होगी अहम बैठक

अमित शाह ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा के आला नेताओं के साथ वे लगातार पांच घंटे तक मंथन बैठक करेंगे। शाह पूरे समय प्रदेश कार्यालय में ही रहेंगे। जिसमें बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में मिले फीडबैक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिलासपुर में होने वाली आमसभा पर चर्चा होगी। इस दौरान वे चुनाव की तैयारियों के लिहाज से पिछले दौरे में दिए कामों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। यहां से वे शाम को लगभग 8 बजे वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!