Chhattisgarh

रमन सिंह के घोटालों की जांच ED क्यों नहीं करतीः राधिका खेड़ा

राजनादगांव। विधानसभा चुनाव का दौर चलते ही कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को उनके विधानसभा क्षेत्र में ही घेरने घोटाले के आरोपों का पिटारा खोला है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और छत्तीसगढ़ मीडिया प्रभारी राधिका खेड़ा ने राजनांदगांव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करते राजनांदगांव भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह पर नान घोटाला, पनामा पेपर लीक, चिटफंड सहित कई आरोप लगाये।

Related Articles

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राधिका खेड़ा ने डॉ रमन सिंह और उनके पुत्र अभिषेक सिंह पर घोटालों आरोप लगाते हुए ईडी को भी इन मामलों की जांच नहीं करने पर घेरा है। इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राजनांदगांव शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा भी उपस्थित थे।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और छत्तीसगढ़ मीडिया प्रभारी राधिका खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजनांदगांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने रमन सिंह पर नान घोटाला, पनामा पेपर लीक सहित अन्य घोटालों का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेत्री राधिका खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पनामा पेपर लीक में जो पता है। वह डॉ. रमन सिंह का पैतृक निवास है. उन्होंने कहा कि पनामा में अभिषाक सिंह ही अभिषेक सिंह है। वहीं राधिका ने कहा कि नान घोटाले के मुख्य आरोपी ने नारको टेस्ट में डॉ रमन सिंह सहित उनके अन्य मंत्रियों को रुपये देने की बात कही है।

नान डायरी की सीएम मैडम कौन है यह रमन सिंह जी को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन सभी घोटालों की ईडी जांच क्यों नहीं करती है। वहीं कांग्रेस की सरकार जब जांच करना चाही तो बीजेपी ने इन मामलों में स्टे ले लिया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!