Chhattisgarh

सूरजपुर में बारिश के लिए ग्रामीणों ने करवाई मेंढक-मेंढकी की शादी, इंद्र देव को खुश करने रस्मों को किया पूरा

सूरजपुर। एक ओर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। वहीं दूसरी ओर सूरजपुर समेत सरगुजा संभाग में अच्छी बारिश का अब भी इंतजार किया जा रहा है। बारिश की कमी के कारण किसान अब पारम्परिक रस्मों रिवाज का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

ऐसा ही कुछ रिवाज भैयाथान क्षेत्र के दर्रीपारा के ग्रामीण निभाते नजर आए। जहां बड़े ही धूम धाम से मेंढक मेंढकी का विवाह कराकर इंद्र देव को खुश करने की कोशिश ग्रामीणों ने की है। यहां गोविंदपुर से मेंढक की बरात लेकर ग्रामीण दर्रीपारा पहुंचे और पूरे विधि विधान के साथ मेंढक मेंढकी का विवाह कराया। ग्रामीण बाजे गाजे के साथ पारम्परिक तरीके से झूमते नजर आए। दरअसल ग्रामीणों का मानना है कि यह परंपरा वर्षो से चली आ रही है जब अच्छी बारिश नही होती तब इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए इस रस्म को पूरा किया जाता है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!