Chhattisgarh

अधिकारियों की बड़ी लापरवाही, मतदान केंद्र से नहीं हटाया महापुरुषों की फोटो

पेंड्रा। चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी अधिकारियों ने लापरवाही की हदें पार कर यह साबित कर दिया है कि लापरवाही कहीं भी हो सकती है। विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीटों पर हो रहे मतदान के बीच चुनाव आयोग के शख्त निर्देशों के बावजूद चुनाव संबंधी नियमों की धज्जियां उड़ाने में अधिकारियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। दरअसल सरकारी दफ्तर में लगी महापुरुषों की फोटो को मतदान के दौरान भी नहीं हटाया गया है। छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान हो रहा है। बता दें कि 70 विधानसभा सीटों में कुल 958 अभ्यर्थी मैदान में उतरे हैं, जिनमें एक एक तृतीय लिंग प्रत्याशी भी शामिल है।

Related Articles

पेंड्रा विधानसभा की बात करें तो यहां मतदान से पहले निर्वाचन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पोलिंग बूथ पेंड्रा में मतदान केबिन के ठीक ऊपर महापुरुषों की फोटो लगाई गई। बता दें कि यह लापरवाही कोटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गर्ल्स हाई स्कूल पेंड्रा में बनाए गए मतदान केंद्र में देखी गई है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस दूसरे चरण के चुनावी रण में कुल 958 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला EVM में दर्ज हो जाएगा। प्रदेश के कुल 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता तय करेंगे कि अगली सरकार किसकी। जनता अपना फैसला उनके हक में दे इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी ने जमकर पसीना बहाया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!