Chhattisgarh

दुर्ग रेलवे स्टेशन में ट्रेन के नीचे आने से लोको पायलट की मौत 

दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन में ट्रेन के नीचे आने से लोको पायलट की मौत हो गई है। मृतक चलती पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस में चढ़ रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह ट्रेन के नीचे आ गया। इससे उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। जीआरपी ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।

Related Articles

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन नंबर 12843 पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी थी। ट्रेन 10.38 पर आई और 10.45 बजे रवाना होना था। इस ट्रेन को लेकर लोको पायलट गुड्स डोंगरगढ़ हीरालाल साहू को लेकर जाना था। सिग्नल मिलने पर ट्रेन स्टेशन से चल दी थी। लोको पायल हीरालाल दौड़ते हुए आया और चलती ट्रेन में चढ़ने लगा। इसी दौरान उसका पैर स्लिप कर गया और वो ट्रेन के नीचे आ गया। उसके ऊपर से ट्रेन गजरने से उसका शरीर दो भागों में बंट गया।

मौके पर चीख पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक के वर्मा, जीआरपी और मुख्य स्टेशन प्रबंधक वहां पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हीरालाल साहू का अंतिम संस्कार डोंगरगढ़ में किया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!