ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उठा घटोई डैम में प्रभावित व्यक्तियों के मुआवजा का मामला…

 रायपुर  : कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि चंद्रपुर विधानसभा के केकराभाट और कबारी पाली के घटोई डैम में प्रभावित सभी किसानों को मुआवजा राशि नहीं दी गई है. 6 किसानों का मुआवजा बाकी है. मुआवजा एक जटिल प्रक्रिया है. इसकी प्रकिया जारी है.

Related Articles

इस मामले की गंभीरता देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष चरणदास मंहत ने 40 साल पुराने मामले में प्रभावितों को मुआवजा दिलवाने के निर्देश दिए हैं.

धरमजीत सिंह ने उठाए गौठान के मुद्दे

वहीं जेसीसीजे विधायक धरमजीत सिंह ने गौठान, गोबर खरीदी और वर्मी कंपोस्ट तैयार करने का मामला प्रश्नकाल के दौरान उठाया. आसंदी से विधानसभा अध्यक्ष ने कृषि मंत्री से पूछा कि एक किलो वर्मी खाद बनाने कितने किलो गोबर लगेगा?

मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि टोटल गोबर का 35 से 40 प्रतिशत वर्मी कंपोस्ट तैयार होता है. कभी-कभी स्थितिओं के मुताबिक ये कम ज्यादा भी होता है. क्वालिटी की टेस्ट यूनिवर्सिटी से कराते हैं. एक्सपायरी डेट से संबंधित कोई अभी तय समय सीमा नहीं कहा जा सकता. अधिकारियों से कहूंगा कि धरमजीत सिंह को वहां जाकर गौठान दिखाएं.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!