ChhattisgarhRaipur

जगन्नाथ मंदिर पहुंचे सीएम विष्णु देव साय, शपथ से पहले की भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलराम की पूजा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलराम की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे। 

बता दें कि आज छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। साय के शपथ ग्रहण समारोह में कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। 

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!