ChhattisgarhRaipur

विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंचे अमित शाह, जेपी नड्डा और नितिन गडकरी, कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रायपुर पहुंचे हैं। इस दौरान एयरपोर्ट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों से सभी नेताओं का स्वागत किया। इसके बाद सभी शपथ ग्रहण स्थल के लिए रवाना हुए। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रायपुर पहुंचे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट से शपथ ग्रहण स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!