आदिवासी वर्ग के वयस्क को दुर्घटना करने के बाद बिना कार्यवाही के जूटमिल थाना प्रभारी ने छोड़ दिया

आईडीपी ब्रेकिंग / यह खबर आप को सोचने पर मजबूर कर देगी की क्या मानवता इस कदर मर चुकी है । जिस गाड़ी ने किसी आदिवासी व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया व्यक्ति अभी भी अपेक्स हॉस्पिटल छतामुरा के आईसीयू वार्ड में भर्ती है उसी वाहन को जूटमिल थाना प्रभारी ने तीन दिन बाद बिना कार्यवाही के छोड़ दिया ।गजब की अंधेरगर्दी है। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 20 दिसंबर को अटल चौक बायपास के पास ट्रक क्रमांक or 23 e 1152 ने बाइक सवार व्यक्ति उचित राम सीदार को गंभीर दुर्घटना कर दिया।जिस से उचित राम सीडर के सर पर गंभीर चोट आई और वह व्यक्ति अभी भी अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती है। ट्रक मालिक ने पीड़ित पक्ष के व्यक्ति से संपर्क किया तो पीड़ित पक्ष ने अस्पताल का खर्चा उठाने की सहमति पर कार्यवाही न करने का आश्वासन दिया। ट्रक मालिक का ट्रक और पीड़ित व्यक्ति की बाइक दोनो जूटमिल थाना में जब्त थी। आज दिनांक 23 को थाना जूटमिल से बिना कार्यवाही के ट्रक को छोड़ दिया गया। गजब की अंधेगरगर्दी है। थाना स्टाफ से बात करने पर स्टाफ और थाना प्रभारी दोनो ने एक दूसरे पर बात को उड़ेल दिया। पीड़ित पक्ष आदिवासी वर्ग से आता है और इस समय वर्तमान मुख्यमंत्री भी आदिवासी वर्ग से हैं फिर भी इस भाजपा शासन में आदिवासी वर्ग के पीड़ित व्यक्ति को न्याय नहीं मिला। जूटमिल थाना प्रभारी का गजब का न्याय की जिस ट्रक ने दुर्घटना की वह छूट गया और जिस पीड़ित व्यक्ति की बाइक दुर्घटना ग्रस्त है वह थाने में है। ऐसे कानून के रखवालों को शत शत नमन।शायद मैं भी या रायगढ़ की जनता में से कोई भी अगर इस तरह की दुर्घटना का शिकार होते तो ऐसे ही मामला रफा दफा हो जाता।जय हो रायगढ़ पुलिस की न्याय व्यवस्था।









