ChhattisgarhRaipur

राजधानी में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकती मिली पति-पत्नी और बेटी की लाश

रायपुर। राजधानी में एक ही परिवार के तीन लोगों की आत्महत्या का मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना बीएसयूपी कालोनी में पति, पत्नी और नाबालिग बेटी का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस के मुताबिक लखन सेन (48), उसकी पत्नी रानू (42) और बेटी पायल (16) का शव फंदे पर लटका मिला। लखन सेन स्टील कारोबारी अशोक जैन के यहां ड्राइवर था। पुलिस के अनुसार लाश दो से तीन दिन पुरानी है। कमरे से बदबू आने पर लोगों ने जानकारी पुलिस को दी।

तीनों के शव अलग अलग तीन रस्सियों से एक ही पंखे पर लटके मिले। दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। पड़ोसियों के मुताबिक लखन व परिवार का पड़ोसियों से मेल जोल नहीं था। मृतक की तीन बेटियां हैं। दो की 10 महीने पहले शादी कर दी गई थी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!