ChhattisgarhRaipur

प्रदेश में नए साल में बारिश का अलर्ट…बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं का दिखेगा असर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में नए साल के स्वागत में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं का असर 5 राज्यों में दिखेगा। जिसमें से एक छत्तीसगढ़ भी शामिल है। जिसके चलते 31 से लेकर 2 जनवरी तक कभी भी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो 1 जनवरी को सरगुजा और बस्तर संभाग में बादल छाए रहेंगे । कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के कारण 31 दिसंबर, 2023 से 2 जनवरी, 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्व से आने वाली हवाओं में नमी ज्यादा होने के कारण दो दिनों बाद रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

प्रदेश में शुक्रवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान डोंगरगढ़ में 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!