ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ से अयोध्या भेजा गया 11 ट्रक चावल, मुख्यमंत्री ने किया रवाना

 रायपुर। 22 जनवरी को आयोध्या के भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इसके लिए छत्तीसगढ़ से 11 ट्रक चावल आयोध्या भेजा गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर पहुँचे। यहां छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री साय को लड्डूओं से तौल कर उनका अभिनंदन किया।

300 मीट्रिक टन चावल भेजा गया अयोध्या

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री राम मंदिर परिसर से 300 मीट्रिक टन चावल से भरे 11 ट्रकों को झंडी दिखाकर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना किया। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री दयाल दास बघेल भी उपस्थित रहे।

राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ भगवान राम, माता जानकी और भगवान लक्ष्मण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!