Bhilai-DurgChhattisgarh

सेलून में लोगों की हजामत करते दिखे विधायक रिकेश सेन

दुर्ग। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन एक सैलून दुकान में लोगों की हजामत बनते नजर आए। विधायक को लोगों की हजामत बनाते देखकर आश्चर्य तो जरूर हुआ और लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी आ गई जिसके कारण एक विधायक को हाथों में उस्तुरा थामना पड़ गया। दरअसल रिकेश सेन समाज को सन्देश देने के लिए अपने हाथों में उस्तुरा लेकर लोगों की हजामत बनाते नजर आए।

उनका कहना है कि मैं अपने समाज के उन लोग को संदेश देना चाहता हूं, जो अपना परम्परागत व्यवसाय और जाति को छिपाते हैं। वे अपनी जाति और पुशतैनी व्यवसाय को न छिपाए। पांच बार पार्षद और नेता प्रतिपक्ष संगठन रिकेश सेन के विभिन पदों पर रह चुके है, जो सेन समाज के लिए गौरव का विषय है । लेकिन सेन समाज के लोग स्वयं का सरनेम और व्यवसाय छुपाने लगे हैं । इसके लिए उन्होंने हाथ में उस्तरा थाम ग्राहक की खुद दाढ़ी बनाने लगे । उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते रायपुर में सेन समाज के तीन लोगों द्वारा खुदकुशी की घटना से व्यथित विधायक रिकेश सेन ने ऐसा संदेश दिया ।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!