Chhattisgarh

अरनपुर ब्लास्ट में शामिल नक्सली की मौत, कल ही पुलिस ने किया था गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। अरनपुर बम ब्लास्ट मामले में आरोपी नक्सली की मौत हो गई है। पुलिस ने नक्सली को कल ही हिरासत में लिया था। बता दें कि पिछले साल नक्सलियों ने बड़ी आईईडी ब्लास्ट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें 10 जवानों और एक सिविलियन की मौत हुई थी।

अरनपुर थाना अंतर्गत 26 अप्रैल 2023 को आईईडी ब्लास्ट में 10 जवान और एक सिविलियन शहीद हुए थे। इसी केस में आरोपी की पतासाजी के लिए अरनपुर थाना का बल गया हुआ था। जिसमें पोदिया माड़वी को शाम के लगभग 5 बजे हिरासत में लिया गया। हिरासत के बाद तबियत खराब होने के चलते उसे जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात लगभग 12.30 बजे उसकी मौत हो गई।

न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा मर्ग कायम कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। फिलहाल नक्सली की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!