ChhattisgarhRaipur

चांगोराभाटा में छत्तीसगढ योग आयोग के तत्वधान मे 18 वे नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ 

छत्तीसगढ़ योग आयोग के तत्वाधान में रायपुर नगर निगम नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत श्री ज्ञानेश शर्मा, मान. अध्यक्ष, छ.ग. योग आयोग के मुख्य आतिथ्य में रायपुर शहर के चांगोराभाठा वार्ड क्र. 68, खूबचंद बघेल वार्ड, वसुंधरा नगर गार्डन में 18 वे नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ किया गया। 

इस अवसर पर श्री एम. एल. पाण्डेय, सचिव छत्तीसगढ़ योग आयोग,विशेष अतिथि के रुप में पूर्व वार्ड पार्षद श्री छगन चौबे जी, श्री छबिराम साहू योग साधक, श्री रविकान्त कुंभकार, श्रीमती सत्यभामा शर्मा, श्रीमती पूनम शुक्ला, श्रीमती संगीता पाल,योग साधक रही वार्ड के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।

इस निःशुल्क नियमित योगाभ्यास के संचालन योग प्रशिक्षक श्री आशीष शर्मा द्वारा प्रतिदिन प्रातः 7.00 से 8.00 बजे स्थान :- वसुंधरा नगर गार्डन, चंगोराभाठा, रायपुर (छ.ग.) में किया जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!