ChhattisgarhRaipur

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शिवरीनारायण जाएंगे , लोकार्पण समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( chief minister bhupesh baghel) आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण जाएंगे। मुख्यमंत्री वहां कन्नौजिया कुर्मी समाज के नवनिर्मित धर्मशाला के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।

बता दे निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा पूर्वान्ह 11.30 बजे प्रस्थान कर 12.10 बजे शिवरीनारायण पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शिवरीनारायण में कन्नौजिया कुर्मी समाज की नव निर्मित धर्मशाला के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवरीनारायण से हेलीकॉप्टर से 2.45 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!