ChhattisgarhRaipur

CG : BJP में शामिल हुए पूर्व विधायक केशव चंद्रा…प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और मंत्री OP चौधरी ने दिलाई सदस्यता

Related Articles

 सक्ती। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक केशव चंद्रा भाजपा में शामिल हो गए हैं. केशव के साथ 3,831 लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ली. BJP प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने केशव चंद्रा को भाजपा में प्रवेश कराया.

उल्लेखनीय है कि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से केशव चंद्रा दो बार विधायक रह चुके हैं. 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में केशव चंद्रा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी. साल 2018 में केशव चंद्रा ने भाजपा प्रत्याशी कैलाश साहू को 21 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. जैजैपुर क्षेत्र में केशव चंद्रा का अच्छा खासा जनाधार है.

बता दें कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है. इसके मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 3 चरण में चुनाव होंगे. वहीं चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे. चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल, दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल और तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होंगे.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!