ChhattisgarhRaipur

आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की माता के निधन पर सीएम बघेल ने गहरा दुख प्रकट किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस  प्रशांत कुमार मिश्रा की माता श्रीमती नलिनी मिश्रा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उल्लेखनीय है कि श्रीमती मिश्रा का निधन गत मंगलवार की रात को रायगढ़ में हो गया। वे 85 वर्ष की थीं। मुख्यमंत्री ने श्रीमती नलिनी मिश्रा के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles
Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!