ChhattisgarhRaipur

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अग्निपथ योजना के विरोध में कल कांग्रेस करेगी राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन …

रायपुर :  कल कांग्रेस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन कांग्रेस देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अग्निपथ योजना के विरोध में करेगी। कांग्रेस द्वारा अम्बेडकर चौक में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिसमें योजना है कि कार्यकर्ता राजभवन तक पैदल चलकर जाएंगे। इस धरना प्रदर्शन में सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत प्रदेश के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।

बता दें कि प्रदर्शन का आयोजन कांग्रेस ब्लाक, जिला व प्रदेश स्तर पर भी आयोजित करेगी। जिसमें कांग्रेसी नेता बड़ी संख्या में गिरफ्तारी भी देंगे। इस धरना प्रदर्शन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बयान देते हुए कहा कि यह आंदोलन केंद्र सरकार को आईना दिखाने के लिए किया जा रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!