ChhattisgarhRaipur

3 हाथियों ने फिर मचाया उत्पात, लोगो में फैला दहशत

रायपुर : मरवाही वनमंडल में एक बार फिर 3 हाथियों के दल ने दस्तक दी है। यहां कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज से दंतैल समेत 3 हाथियों का दल मरवाही फॉरेस्ट रेंज के रूमगा और भटियार इलाके में पहुंच गया है।गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक बार फिर हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है, जिससे लोग दहशत में हैं।

Related Articles

हालांकि सीमावर्ती इलाके में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने इनके मूवमेंट पर निगरानी बनाकर रखी है। हाथियों का दल एक बार फिर किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। दरअसल हाथियों ने खेत में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसान चिंतित हैं। हाथी प्रभावित क्षेत्र के जंगल में रहने वाले लोगों को एहतियातन वहां से हटा दिया गया है।

लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। वहीं कोरबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र जलके, जटगा, केंदई और बासीन में भी हाथियों के दल मौजूद हैं और कोरबा, कोरिया और मरवाही वनमंडल के अधिकारी-कर्मचारी आपस में सूचना का आदान-प्रदान कर एक-दूसरे को अलर्ट कर रहे हैं, साथ ही लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचे, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!