Chhattisgarh

कॉलेज जाने निकला था छात्र, फिर इस हालत में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्र का शव पेड़ से लटका मिला है। छात्र कॉलेज जाने के लिए रायपुर से अभनपुर निकला था। इसके बाद से उसका शव पेड़ पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम चरवाहे अपने पशुओं को लेकर जंगल से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बाबाकूपि जंगल के पास एक युवक का शव फांसी से लटका हुआ देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव नीचे उतरवाया और उसकी शिनाख्त करवाई।

देर रात पता चला कि युवक रायपुर के चंडी बेलर का रहने वाला नंद किशोर साहू (22) है। वह अभनपुर के हीरा लाल कॉलेज में ग्रेजुएशन का छात्र था। रोज की तरह नंद किशोर शुक्रवार को भी बाइक से कॉलेज जाने के लिए निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद से परिजन उसे तलाश रहे थे।

नंद किशोर अगर अभनपुर कॉलेज जाने निकला था तो शव राजिम में कैसे मिला है। उसने खुदकुशी की है हत्या कर लटकाया गया है, इसके लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। तब तक पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!