ChhattisgarhRaipur

CG News : सरोज पांडे के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राज्यपाल रामेन डेका, सीएम साय समेत बीजेपी के आला नेता रहे मौजूद

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे के पिता स्व. श्याम पांडे की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भिलाई पहुंचे। सीएम साय ने स्व. श्याम पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल रामेन डेका ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर सरोज पांडे के परिवार से मुलाकात की।

दरअसल, 9 सितंबर को पूर्व सांसद सरोज पांडेय के पिता श्याम पांडेय का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। आज भिलाई के रिसाली दशहरा मैदान में उनके श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। इसमें राज्यपाल डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व.श्याम पाण्डेय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा, वरिष्ठ नेता सौदान सिंह, विधायक सर्व श्री विक्रम उसेण्डी, विधायक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, डोमनलाल कोरसेवाड़ा, गजेन्द्र यादव, ललित चंद्राकर, राजेश मूणत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!