ChhattisgarhRaipur

राजधानी रायपुर में पंजाबी गायक के कार्यक्रम में भगदड़, कई लोग घायल

रायपुर:  नवा रायपुर रोड स्थित ललित महल में पंजाबी गायक जस मानक के संगीतमय आयोजन में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के चलते हंगामा हुआ और भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में हुई धक्का-मुक्की में कई लोगों को चोट पहुंची है। कई महिलाएं और बच्चे चोटिल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दर्शकों को बाहर निकालकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ललित महल में संगीत कार्यक्रम में होटल की क्षमता से अधिक सीटें बुक कर दी गई थी। अधिक लोगों के वहां पहुंचने से स्थिति बिगड़ गई। जिसे संभालने में होटल मैनेजमेंट असफल रहा। दर्शक हंगामा करने लगे। इसी बीच भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। वहां पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। एक-एक कर लोगों को बाहर निकाला गया। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यहां कितने लोग चोटिल हुए। प्रारंभिक रूप से ये जानकारी मिल रही है कि कई महिलाएं और बच्चों को चोट पहुंची है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!