ChhattisgarhRaipur

BREAKING : बैरिकेड्स तोड़कर सीएम हाउस के पास पहुंचे भाजपाई, पूर्व सीएम रमन सिंह गिरफ्तार, कार्यकर्ताओं पर हुआ लाठीचार्ज…

रायपुर। प्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर भाजयुमो सीएम हाउस का घेराव करने निकले। भाजपा के इस बड़े प्रदर्शन के रैली को रोकने बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किये गए लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सभी इंतजाम को ध्‍वस्‍त कर दिया है। और शाम होते-होते भाजपाई सीएम हाउस के बेहद करीब पहुंच गए हैं। वहीं पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। सी दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी हुआ जिसमें कुछ भाजपा कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं।


भाजयुमो के हल्ला बोल में बड़ी संख्या में प्रदेश भर से कार्यकर्ता सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के शुरूआत में सभा के दौरान भाजपा के नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं प्रदर्शन में भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव और अकलतरा विधायक सौरभ सिंग ने पंचशील नगर की दिशा से मुख्यमंत्री निवास में झंडा फहरा दिया। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, भाजपा विधायक सौरभ सिंह, केदार कश्यप एवं भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिये गए हैं। गिरफ्तार सभी नेताओं को अस्थाई जेल में रखा जा रहा है। बाद में उन्हें सेंट्रल जेल ले जाया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने OCM चौक और कालीबाड़ी चौक पर लगाए गए पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस और नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। जानकारी मिल रही है कि भाजपा नेता सीएम हाउस के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!