ChhattisgarhRaipur

रायपुर में कुत्तों पर एसिड अटैक, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

राजधानी रायपुर में कुत्तों पर एसिड से अटैक करने का मामला सामने आया है। सदर बाजार में एक युवक ने पांच कुत्तों पर एसिड डाल दिया, जिसके बाद कुत्तों के चेहरे और अंग जल गए। एसिड डालने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले पर एडीशनल एसपी ने बताया कि नाबालिक को गिरफ्तार कर मुचकले पर छोड़ दिया गया है।

नाबालिग का नाम सैनूर मलिक है। इस घटना पर पीपल्स फॉर एनिमल्स ऑर्गनाइजेशन ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। वहीं संस्था में तीन कुत्तों को इलाज जारी है जबकि 2 की मौत हो गई।

कुत्तों पर एसिड फेंकने वाले लड़के ने बताया कि कुत्ते उसे परेशान करते थे। इसलिए उसने एसिड डाल दिया। इधर संस्था कहा कहना है कि यह बच्चा पहले भी कुत्तों को मारा करता था। 15 अगस्त के दिन जब सब बंद था तब उसने पहली बार एसिड डाला। रात में जब सब सो रहे थे तब उसने इस घटना को अंजाम दिया। जैसे ही हमें इस घटना की जानकारी हुई हमने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!