ChhattisgarhRaipur

21 सीनियर IPS की स्टार सेरेमनी : 5 DIG बने IG, इन अधिकारियों को भी दिया गया पद, DGP अशोक जुनेजा ने स्टार लगाकर दी बधाई

Related Articles

रायपुर। नवा रायपुर स्थित पीएचक्यू में 21 सीनियर IPS अधिकारियों की स्टार सेरेमनी हुई। इस विशेष समारोह में 21 सीनियर IPS अधिकारियों को यह सम्मान मिला। इस दौरान, 5 DIG को IG का पद मिला, 7 SSP को DIG का पद दिया गया और 8 SP को SSP का पद सौंपा गया। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने इन सभी अधिकारियों को स्टार लगाकर उनकी सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

IPS अफसरों के लिए नवा रायपुर में स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। DIG राम गोपाल गर्ग-दीपक झा-बालाजी राव-अभिषेक शांडिल्य-जितेंद्र सिंह मीणा को IG बनाया गया है। वहीं, SSP से DIG बनने वाले अधिकारी-गोवर्धन राम ठाकुर-टी आर कोशिमा-लाल उमेद सिंह-संतोष सिंह-अजातशत्रु बहादुर सिंह-कल्याण ऐलेसेला-प्रशांत ठाकुर हैं।

पुलिस अधीक्षक से वरिष्ठ पुलिस बनने वाले अधिकारी हैं, जिनमें राजेश अग्रवाल-विजय अग्रवाल-शशिमोहन सिंह -रामकृष्ण साहू- राजेश कुकरेजा-आशुतोष सिंह-श्वेता राजमणि-विवेक शुक्ला।

देखें पूरी सूची

ये DIG बने IG
राम गोपाल गर्ग
दीपक झा
बालाजी राव
अभिषेक शांडिल्य
जितेंद्र सिंह मीणा

ये SSP से DIG बने
गोवर्धन राम ठाकुर
टी आर कोशिमा
लाल उमेद सिंह
संतोष सिंह
अजातशत्रु बहादुर सिंह
कल्याण ऐलेसेला
प्रशांत ठाकुर

ये SP से SSP बने
राजेश अग्रवाल
विजय अग्रवाल
शशिमोहन सिंह
रामकृष्ण साहू
राजेश कुकरेजा
आशुतोष सिंह
श्वेता राजमणि
विवेक शुक्ला

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!