ChhattisgarhRaipur

तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी बाइक सवार पिता और बेटी को टक्कर, बेटी की मौत, पिता की हालत गंभीर

Related Articles

कांकेर। कांकेर जिले में आज एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. जिसमें बेटी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक में पिता और पुत्री सवार थे. हादसे में बेटी की मौत हो गई. वहीं पिता को गंभीर चोटें आई हैं. ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना पखांजूर थाना क्षेत्र के माटोली चौक की है.

जानकारी के मुताबिक, पिता-पुत्री बाइक में सवार होकर जा रहे थे. इसी बीच पखांजूर से भानुप्रतापपुर धान लेकर जा रही ट्रक ने बाइक को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी. जिससे शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना से मृतक के घर में मातम छा गया है.

पखांजूर थाना के टीआई ने बताया कि धान से भरा ट्रक पखांजूर से भानुप्रतापपुर जा रहा था. ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई. बाइक में पिता और उनकी बेटी जा रहे थे. घटना में युवती की मौत हुई है. शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!