Chhattisgarh

मुख्यमंत्री को दिया ये सन्देश, हड़तालरत कर्मचारियों ने धरना स्थल पर किया नाटक

भानुप्रतापपुर : हड़ताल के छठवें दिन कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में महिला कर्मचारियों ने कमान सम्हाली और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तीजा, पोला त्यौहार में कर्मचारी-अधिकारियों ने एक नाटक के जरिए सीएम को संदेश देने की कोशिश की गई। राज्य कर्मचारी-अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।

Related Articles

इसमें छत्तीसगढ़ी परम्परा के अनुसार पोला के दिन पिता अपनी बेटी को ससुराल से मायके लाते हैं और बेटियों को पिता या काका अपनी बेटी को उपहार देते है। उसी तरह से प्रदेश के मुखिया से महिला कर्मचारियों ने डीए और एचआरए की मांग की।

वहीं हड़ताल को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष टिकेश ठाकुर ने कहा कि जब तक हमारे दो सूत्रीय मांगों पर शासन-प्रसाशन विचार नहीं करती तब तक हड़ताल अनवरत जारी रहेगा।

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी संजय ठाकुर, एबीओ दुर्गेश सोरी, बीआरसी राधे लाल नुरेटी, अनुसूचित जनजाति अधिकारी कर्मचारी सेवक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष सदे सिंग कोमरे, ब्लाक अध्यक्ष पारस उसेंडी, मनबहल कुंजाम, रेखराम सिवाना, राजेश चतुर्वेदी, विकास ठाकुर, प्रीतम उइके, नितेश कोड़ोपी, बृजवती मतलामी, दमयन्ती ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!