ChhattisgarhRaipur

BREAKING : सीएम भूपेश बघेल कल शिमला दौरे पर होंगे रवाना

 रायपुर : सीएम भूपेश बघेल कल शिमला दौरे पर रवाना होंगे। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस 10 गारंटी देगी।

Related Articles

हिमाचल में मतदाताओं को रिझाने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए भूपेश बघेल कल शिमला से इन गारंटियों का ऐलान करेंगे। बताया जा रहा है कि कल कांग्रेस मिनी घोषणा पत्र का ऐलान करेगी।

घोषणा पत्र में दर्जनों वायदे जनता से किए जाएंगे, लेकिन इससे पहले 10 गारंटियों के जरिए कांग्रेस प्रदेश के ज्यादातर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करेगी। कांग्रेस सत्ता में आने के 10 दिन के भीतर ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) बहाल करने, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देने, 5 लाख युवाओं को रोजगार देने और बागवानी आयोग के गठन का पहले ही ऐलान कर चुकी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!