Chhattisgarh

CG ACCIDENT : भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर

सरगुजा। जिले के उदयपुर-सूरजपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। उदयपुर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए केस डायरी सूरजपुर जिले की श्रीनगर पुलिस को सौंप दी है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात एक ट्रक पर 4 युवक सवार होकर जा रहे थे, तभी महंगई गांव के पास एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में निम्हा गांव निवासी अजय पावले की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने डायल 112 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची डायल 112 और 108 एंबुलेंस की टीम ने गंभीर रूप से घायल विजय सिंह पावले को उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में वीरेंद्र पावले और सोमनाथ नाम के दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।

हादसे के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। लोगों ने पुलिस के सामने हंगामा भी किया। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग की। हंगामे के कारण करीब आधे घंटे तक पुलिस शवों को उठा भी नहीं पाई। बाद में पुलिस के समझाने पर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मृतकों के शव को मर्चुरी में रखवाया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!