ChhattisgarhRaipur

सीएम बघेल की उपस्थिति में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रथम जिलाधीश राहुल वेंकट ने किया पदभार ग्रहण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रथम जिलाधीश राहुल वेंकट ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा व अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियों हेतु शुभकामनाएं दी।


बता दें आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का शुभारंभ किया। वहीं सीएम ने कलेक्टर कार्यालय का लोकार्पण किया। उक्त दो मंजिला कार्यालय के भूतल एवम् प्रथम तल में स्थित 18 विभिन्न कक्षों में 36 शाखाओं के कार्यालयीन काम काज संचालन हेतु बैठक व्यवस्था की गई है, इनमें भूतल पर जिला कलेक्टर कार्यालय एवम् सभागार सहित 2 न्यायालयीन कक्ष है।

इसी तरह अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवम् वित्त शाखा, नजीर, खाद्य शाखा, भू आभिलेख शाखा, राजस्व अभिलेख शाखा, नजुल शाखा, स्थानीय निर्वाचन शाखा, सामान्य निर्वाचन शाखा, भू अर्जन शाखा, शिकायत शाखा, जन दर्शन शाखा आदि शाखाओं के कार्यालय शामिल हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!