Chhattisgarh

पुलिसवाले पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में एक शख्स हथियार लेकर लोगों को दौड़ा रहा था। जब उसे रोकरने पुलिस पहुंची तो उसने टीम पर भी हमला कर दिया। आरोपी ने एक पुलिसवाले पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली थी कि चोटीगुड़ा निवासी राजाराम राठिया(47) गांव में लोगों को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा रहा है। सूचना के आधार पर घरघोड़ा थाने में पदस्थ आरक्षक अवध बिहारी डायल 112 की टीम के साथ मौके पर गए थे। आरक्षक जैसे ही मौके पर पहुंचे, उन्हें देखकर राजाराम भड़क गया।

इसके बाद उसने कुल्हाड़ी निकाला और अवध बिहारी पर हमला कर दिया। घटना में आरक्षक के शरीर में कई जगह पर चोटें आई हैं। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में सीनियर अधिकारियों को भी इस बात की सूचना दी गई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!