Chhattisgarh

सुकमा : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, सुकमा में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 6 पर था 25 लाख का इनाम

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सलवाद का गढ़ कहे जाने वाले सुकमा में 16 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इनमें 2 हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं। वहीं, 6 नक्सलियों पर पुलिस ने 25 लाख का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा एक महिला और पुरुष माओवादी पर भी 8-8 लाख रुपए का इनाम रखा गया था।

सुकमा में पुलिस के सामने सरेंडर करने वाले 16 माओवादियों में कई खूंखार नक्सली भी शामिल हैं, जो इलाके में कई बार बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!