ChhattisgarhRaipur

कोल घोटाले में बंद सूर्यकांत तिवारी की बढ़ीं मुश्किलें, रायपुर जेल से अंबिकापुर शिफ्ट हो सकते हैं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल आवंटन घोटाले में जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। रायपुर केंद्रीय जेल प्रशासन ने कोर्ट में एक अहम आवेदन दाखिल किया है, जिसमें तिवारी को रायपुर से हटाकर अंबिकापुर केंद्रीय जेल में स्थानांतरित करने की मांग की गई है।

Related Articles

जेल प्रशासन का आरोप है कि सूर्यकांत तिवारी लगातार जेल व्यवस्था में हस्तक्षेप कर रहे हैं और नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि उनकी गतिविधियों के कारण न केवल जेल का संचालन बाधित हो रहा है, बल्कि अन्य बंदियों और जेल कर्मचारियों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

यदि कोर्ट जेल प्रशासन के इस आवेदन को मंजूरी देता है, तो आने वाले दिनों में तिवारी को रायपुर से अंबिकापुर जेल शिफ्ट किया जा सकता है। इस मामले ने एक बार फिर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है और चर्चाओं का विषय बन गया है।

ज्ञात हो कि सूर्यकांत तिवारी राज्य की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान सामने आए करोड़ों के कोल घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल हैं, और वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!