ChhattisgarhRaipur

CM विष्णुदेव साय ने बस्तर बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा और राहत देने के दिए निर्देश

raipur / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर संभाग में आई बाढ़ को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ में कई लोगों की जान गई और किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने और राहत पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। CM ने साफ कहा कि राहत कार्य में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विदेश दौरे से भी लिया था बस्तर का हाल

सीएम साय हाल ही में जापान और दक्षिण कोरिया के विदेश दौरे पर थे। इसी दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बस्तर की स्थिति की जानकारी ली थी। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य और सहायता राशि को तुरंत प्रभावितों तक पहुंचाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि संकट की इस घड़ी में लोगों को महसूस होना चाहिए कि प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के कलेक्टरों व वरिष्ठ अधिकारियों से समीक्षा करते हुए CM ने कहा कि जनहानि और पशुहानि वाले परिवारों को बिना देर राहत राशि दी जाए। क्षतिग्रस्त घरों के लिए तिरपाल, बांस-बल्ली और अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण प्राथमिकता से किया जाए।

अन्य राजनीतिक बयान

सीएम विष्णुदेव साय ने TMC सांसद द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की और कहा कि लोकतंत्र में असहनीय भाषा की कोई जगह नहीं है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे पर उन्होंने कहा कि मोदी के कारण विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है और भारत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!