Chhattisgarh

झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर मुठभेड़: 2 जवान शहीद, IED ब्लास्ट में 2 घायल

झारखंड/छत्तीसगढ़। पलामू जिले में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। शहीद जवानों की पहचान संतोष कुमार और सुनील राम के रूप में हुई है। वहीं, रोहित कुमार नामक एक जवान इस मुठभेड़ में घायल हुआ है।

Related Articles

इसी बीच नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट की घटना भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, झारखंड के सारंडा के जराईकेला वन क्षेत्र में आज सुबह करीब 11 बजे ऑपरेशन के दौरान जोरदार विस्फोट हुआ। इस धमाके में CRPF की 209 कोबरा बटालियन के दो जवान छर्रे लगने से घायल हो गए।

घटना के बाद घायल जवानों को पैदल ही दीघा कैंप लाया गया, जहां से उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए रांची के अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह है कि दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

CRPF की कोबरा बटालियन नक्सल विरोधी अभियानों में अग्रिम पंक्ति पर काम करती है। इस ऑपरेशन में जवानों की शहादत और IED ब्लास्ट में हुई घायलावस्था यह दर्शाती है कि अभी भी जंगल क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई कठिन बनी हुई है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इलाके में सुरक्षा बलों का ऑपरेशन अभी जारी है और नक्सलियों की गतिविधियों पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!