ChhattisgarhRaipur

RAIPUR BREAKING: मां बेटे का रिश्ता हुआ शर्मसार, बेटे ने बूढ़ी मां का गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, । राजधानी रायपुर मे मां बेटे का रिश्ता शर्मसार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी है।

पूरा मामला टिकरापारा थाना इलाके का है। जहां 20 सितंबर की तड़के 4 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि 76 वर्षीय शकुंतला जाधव की मौत हो गयी है। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसके बाद शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या के कारण का खुलासा हुआ। घटना स्थल की बारीकी से जांच एवं आरोपी बेटे से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि मृतक महिला के बेटे जमेश जाधव ने ही महिला की कपड़े से गला घोंट हत्या कर दी है।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में मामला दर्ज कर गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस की जांच जारी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!