Chhattisgarh

नाबालिग से दुष्कर्म कर दी जान से मारने की धमकी, गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग के घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। जब लड़की की तबियत बिगड़ी तब मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चिचोला चौकी क्षेत्र का है।

मामला इसी साल जनवरी महीने का है। जब दोपहर के समय 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा घर में अकेली थी। उसी दौरान उसी के गांव में ही रहने वाला सुरेश कुमार सवाई(33) लड़की के घर में घुस गया। इसके बाद उसने लड़की से रेप किया। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार दूंगा। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। लड़की ने भी इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी थी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!