Chhattisgarh

 लाखों रुपये के साथ 15 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। जिले में पुलिस ने राजा देवरी थाना के वनांचल क्षेत्र स्थित गोलाझर के झेरिया बांध जुआफड़ में दबिश देकर जुआ खेल रहे 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों से 1 लाख 6 हजार 70 रुपये नकद के साथ 11 बाइक और 14 मोबाइ जब्त किया। गिरफ्तार आरोपी वनांचल क्षेत्र के साथ ही बिलाईगढ़-सारंगढ के आसपास के हैं। स्पेशल टीम ने सभी आरोपियों को पकड़कर राजा देवरी थाना के सुपुर्द किया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!