ChhattisgarhBhilai-Durg

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने डैम गया 16 साल का छात्र डूबा, शव बरामद

भिलाई। मरौदा डैम में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए 16 साल के छात्र की डुबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उतई पुलिस एसडीआरएफ के गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और छात्र की खोजबीन शुरू की लेकिन अंधेरा होने के कारण टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा। जिसके बाद आज सुबह फिर से सर्च अभियान शुरू किया गया। तब छात्र का शव बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-10 निवासी बीएसपी कर्मी दीपक हिरवानी का बेटा गितांश (16 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ गुरुवार को मरौदा डैम गया था। इस दौरान गितांश मरोदा डैम में नहाने लगा। उसके कपड़े डेम के पास ही रखे मिले। बच्चे के डूबने की खबर मिलते ही गोताखोर टीम लगाई गई, दोस्तों के मुताबिक गितांश काफी देर तक नजर नहीं आया तो बाकी लड़के घबरा गए और आसपास देखने लगे। तभी पता चला कि गितांश डैम में उतरा है लेकिन नजर नहीं आया।

पुलिस घटनास्थल सीआईएसएफ कैंट के पीछे मरौदा डैम में खोजने का प्रयास किया लेकिन शाम को अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा आज सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और गितांश को शव बरामद किया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!