Political

17 पार्षदों ने मंहिला जिला कांग्रेस के खिलाफ फूंका बिगुल, अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

रायगढ़। रायगढ़ में कांग्रेस के बीच अंतः कलह बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार शाम को 17 पार्षदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह के दखल के खिलाफ बुधवार को राजधानी जाकर इस्तीफे की बात कही, तो देर रात महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया। पार्षदों का आरोप है कि जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष निगम के प्रशासनिक से लेकर अन्य कार्यों में दखल देती है। हालांकि पार्षदों के आक्रोश को वायरल वीडियो के साथ भी जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल 10 जनवरी को ही नगर निगम का अतिक्रमण तोड़ू दस्ता संजना शर्मा के वार्ड में एक गैर कानूनी निर्माण को गिरने गई थी, इसके विरोध में संजना सामने आ गयी। उन्होंने कहा कि यदि अवैध निर्माण तोड़ना ही है तो पहले बरखा सिंह का घर तोड़ा जाना चाहिए। बरखा सिंह ने इस बात की शिकायत नगर निगम के सभापति जयंत ठेठवार से की। इसी दौरान संजना भी वहां पहुंच गई और सभापति कक्ष में ही दोनों नेत्री भीड़ गई।

इसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में बरखा सिंह गाली गलौज करती नजर आई। हालांकि बरखा सिंह ने वीडियो को बढ़ा चढ़ा कर एक पक्षीय रणनीति के तहत पेश करना बताया है।

Nitin Lawrence

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!