Chhattisgarh

प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ 2 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोलबाजार थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित विजेता काॅम्पलेक्स पास प्रतिबंधित सिरप के साथ आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 43 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप कोड़िन जब्त किया है। घटना से संबंधित 01 नग मोबाइल फोन तथा बिक्री रकम भी जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 25 हजार रूपये है। आरोपियों के खिलाफ गोलबाजार थाने में नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलियों के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर दोनों युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम शेख शाहरूख एवं सौरभ गरेवाल निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित नशीली सिरप रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप रखने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी शेख शाहरूख एवं सौरभ गरेवाल को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 43 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप कोड़िन, घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन तथा बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 25,000/- रूपये जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गोलबाजार में धारा 21(सी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-

  1. शेख शाहरूख पिता स्व. शेख रासिद उम्र 34 साल निवासी चिश्तिया नगर गार्डन के पीछे थाना टिकरापारा रायपुर।
  2. सौरभ गरेवाल पिता स्व. जीवन लाल गरेवाल उम्र 35 साल निवासी विकास विहार काॅलोनी रायपुर।
Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!