ChhattisgarhRaipur

भाजयुमो नेता की पिटाई करने वाले यूथ कांग्रेस नेता समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजयुमो नेता की बीच रोड में पिटाई करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है आरोपियों में एक यूथ कांग्रेस का नेता भी शामिल है। पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था, इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार डूंडा निवासी भाजयुमो नेता सौरभ यादव धरमनगर गया था। वहां से रात को लौट रहा था तभी दो युवक उसे गालियां देने लगे। मना किया तो युवकों ने उससे विवाद शुरू कर दिया। जिसके बाद पीछे से बल्ली से किसी ने वार कर दिया। युवकों ने सौरभ को सड़क पर घसीट-घसीटकर बेल्ट, पैर और मुक्कों से मारा। घटना का वीडियो सामने आया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!