ChhattisgarhKorba

बाल सुधार गृह के 4 बच्चे देर रात फरार, तलाश जारी

दंतेवाड़ा : मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दंतेवाड़ा जिले के बाल सुधार गृह के 4 बच्चे शुक्रवार की देर रात फरार हो गए हैं। उनमें से एक तो मिल गया है, वहीं 3 की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि, पहले खिड़की तोड़े, फिर करीब 12 फीट लंबी दीवार फांद कर जंगल की तरफ फरार हो गए हैं।

Related Articles

फिलहाल पुलिस तीनों को अब तक नहीं ढूंढ पाई है। करीब जुलाई माह में 9 बच्चे फरार हुए थे। 4 महीने के अंदर यह दूसरी घटना है। जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा के गायत्री मंदिर से अस्पताल जाने वाली सड़क किनारे में स्थित बाल सुधार गृह को हाल ही में JED कॉलोनी में शिफ्ट किया गया है।

इस कैंपस के चारों तरफ करीब 12 फीट ऊंची दीवार है। फिर भी शुक्रवार की देर रात 4 बच्चे आसानी से दीवार फांद दिए। बताया जा रहा है कि, बच्चों ने 12 फीट की ऊंची दीवार फांदने के लिए तार और लंबी रस्सी का इस्तेमाल किया था। फिर उसी के सहारे दीवार पर चढ़े और दूसरी तरफ छलांग लगा दिए।

ब्लेड से खिड़की की रॉड को काटे थे। रात में ही बाल सुधार गृह में तैनात गार्ड ने इस मामले की जानकारी प्रशासन को दी। जिसके बाद उन्हें ढूंढना शुरू किया गया। इनमें से एक को तो पकड़ लिया गया, लेकिन 3 अब भी फरार है। पुलिस अफसरों की मानें तो सभी बच्चे चोरी के केस में बाल सुधार गृह में थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!