Chhattisgarh

कलेक्टर से मुलाकात कर गांव लौट रहे युवक की हुई मौत

 दंतेवाड़ा : जिले में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है हादसा कटेकल्याण थाना क्षेत्र में हुआ है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, जिले के सुरनार गांव के कुछ ग्रामीण शुक्रवार को दंतेवाड़ा के कलेक्टर विनीत नंदनवार से मुलाकात कर गांव लौट रहे थे। शाम के समय सुरनार गांव से पहले बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर टर्निंग पॉइंट पर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!