ChhattisgarhRaipur

CG BOARD RESULT : मेरिट में 48 विद्यार्थियों ने बनाई जगह…दसवीं की परीक्षा में राहुल यादव ने मारी बाजी

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वी और 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए है। राज्य के स्कूली शिक्षामंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने बोर्ड अधिकारियों की मौजूदगी में रिजस्ट जारी किए। जारी रिजल्ट के अनुसार 10वी बोर्ड में 75.25 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलाता हासिल की है जबकि 12 वीं में 79.96 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। परिणाम बोर्ड के वेबसाईट https://results.cg.nic.in/ पर देखी जा सकती है।

जारी रिजल्ट के अनुसार रायगढ़ की विधि भोसले ने 491 अंको के साथ पहले स्थान पर जगह बनाई है जबकि दसवी में राहुल यादव ने 593 नंबर के साथ पहले स्थान पर जगह बनाई है। दसवीं की मेरिट सूचि में कुल 49 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है जबकि 12 की मेरिट सूचि में 30 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है।

गौरतलब हो कि माध्यमिक शिक्षामंडल की 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में 3 लाख 27 हजार विद्यार्थी और 12 वीं में 3 लाख 28 हजार विद्यार्थी ने 12वीं की परीक्षा दी थी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!