Chhattisgarh

भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती आंध्रप्रदेश में सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया जा रहा है। मरने वाले सभी लोग छत्तीसगढ़ निवासी बताए जा रहे हैं।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, घटना छत्‍तीसगढ़ के सीमावर्ती आंध्रप्रदेश के अल्लूरी जिले के चिंतूर की है। सुकमा के रहने वाले कुछ लोग तेलंगाना में राम मंदिर दर्शन करने गए थे। आज सभी वापस लौट रहे थे। बोडुगुडेम, चिंटूर मंडल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालवाहक ट्रक और मिनी वैन के बीच टक्‍कर में छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे में तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची हुई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!