Chhattisgarh

8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म

भानुप्रतापपुर :  जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक मासूम बच्ची 8 वर्षीय को गांव के ही युवक  धनराज सोरी (25) ने बच्ची को अपने साथ अपने घर तेल देने के बहाने  ले गया.

घटना के समय पीड़िता के घर में आरोपी उसकी पत्नी बैठे थे और सब्जी बनाने की तैयारी चल रही थी, इसी दरमियान पीड़िता की मां ने आरोपी से कहा कि मेरे यहां तेल नहीं है मैं बिना तेल के ही सब्जी बनाती हूं तब आरोपी ने कहा कि मेरे घर में तेल है मैं तेल लेकर आता हूं.

पीड़िता बच्ची आरोपी युवक के साथ उनके घर जाने लगी लेकिन तेल नहीं दिया उल्टे धनराज ने बच्ची को गांव से बाहर नाले की ओर गांव से बाहर ले गया और वहां दुष्कर्म किया. बहुत देर तक घर वापस नहीं आने पर पीड़िता बच्ची की मां एवं आरोपी धनराज सोरी की पत्नी दोनों जब बच्ची को ढूंढने निकले और नाले के पास जब पहुंचे तो बच्ची व धनराज मिले तब बच्ची रो रही थी पूछताछ करने पर बच्ची ने पूरा घटना बताई.

शनिवार को गांव में बैठक मामले को सुलझाने का प्रयास किया फिर भी आज भानुप्रतापपुर पुलिस थाने में रविवार शाम को रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

एसडीओपी प्रशांत पैकरा ने बताया ग्राम घोठा में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट आने के बाद तत्काल ग्राम घोठा पुलिस बल भेजा गया आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और 376 क ख 506 IPC पोक्सो 4,6 एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!